{"_id":"699f61a9d6e6ceea850a4eff","slug":"chemistry-confused-students-1035-students-left-the-exam-hathras-news-c-56-1-hts1003-145109-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रसायन विज्ञान ने उलझाया, 1035 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रसायन विज्ञान ने उलझाया, 1035 ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
बागला इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर निकलते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : samvad
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के क्रम में बुधवार को हाईस्कूल में विज्ञान तथा इंटरमीडिएट में रसायन विज्ञान एवं समाजशास्त्र की परीक्षाएं हुईं। हाईस्कूल विज्ञान का प्रश्न पत्र अपेक्षाकृत कठिन रहा। इंटर में रसायन विज्ञान ने परीक्षार्थियों को उलझाया, इस परीक्षा में 1,035 अनुपस्थित रहे।
पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। जनपद में 22,204 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 20,817 उपस्थित रहे, जबकि 1,387 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। विज्ञान का प्रश्नपत्र कई छात्रों को संतुलित लगा, लेकिन कुछ विद्यार्थियों ने भौतिक और रसायन से जुड़े प्रश्नों को अपेक्षाकृत कठिन बताया। लघु उत्तरीय प्रश्न सीधे थे, जबकि कुछ दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में अवधारणात्मक समझ की आवश्यकता पड़ी। कई छात्रों ने बताया कि न्यूमेरिकल प्रश्नों में समय अधिक लगा।
वहीं संगीत विषय की परीक्षा में 42 में से 41 छात्र उपस्थित रहे और एक अनुपस्थित रहा। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र की परीक्षाएं हुईं। रसायन विज्ञान में 16,423 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 15,388 उपस्थित रहे और 1,035 अनुपस्थित रहे। छात्रों ने बताया कि कार्बनिक रसायन के कुछ प्रश्न अपेक्षा से अधिक कठिन थे, जबकि अकार्बनिक और भौतिक रसायन के प्रश्न पाठ्यक्रम आधारित रहे।
विज्ञापन
वहीं समाजशास्त्र के प्रश्नपत्र में विद्यार्थियों को लंबे उत्तर लिखने पड़े। 2,524 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2,380 उपस्थित रहे, जबकि 144 अनुपस्थित रहे। छात्रों के अनुसार, अधिकतर प्रश्न वर्णनात्मक थे और उत्तर विस्तार से लिखने पड़े, जिससे समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण रहा।