फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chemical-laden colored solution found in Ghevar; ordered to be destroyed.

Hathras News: घेवर में मिला केमिकल युक्त रंगीन घोल, नष्ट कराया

Tue, 25 Aug 2026 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 25 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Chemical-laden colored solution found in Ghevar; ordered to be destroyed.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
रक्षाबंधन पर मिठाइयों में मिलावट को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सादाबाद और हाथरस क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जांच की गई। एक जगह घेवर के निर्माण में केमिकल वाला रंगीन घोल मिलाने का मामला पकड़ आया जिस पर घोल को नष्ट करा दिया गया। टीम ने कई स्थानों से नमूने भी भरे।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के तहत सादाबाद से मिश्रित दूध, कैलाश नगर, हाथरस से सरसों के तेल का नमूना जांच के लिए लिया गया। चंदपा क्षेत्र के एमके मिष्ठान भंडार पर घेवर बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब 15 लीटर रंगीन घोल मिला। यह घोल केमिकल युक्त था। विभाग ने इस रंगीन घोल को मौके पर ही नष्ट करा दिया। पारंपरिक घेवर हल्के पीले अथवा सुनहरे रंग का होता है, जिसमें केसर का उपयोग होता है। कुछ विक्रेता लागत बचाने के लिए खाद्य रंग का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही। अधिकारियों ने त्योहार के दौरान मिठाइयों में मिलावट रोकने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, करतार सिंह, पारुल सिंह और भरत सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed