फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chaos in CHC Mursan, the nodal officer angry

सीएचसी मुरसान में अव्यवस्थाओं अंबार, नोडल अधिकारी हुए खफा

Thu, 10 Oct 2019 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Chaos in CHC Mursan, the nodal officer angry
सीएचसी में अव्यवस्थाओं पर बिफरे नोडल अफसर
विज्ञापन

मुरसान सीएचसी परिसर में गंदगी देख जताई नाराजगी
चिकित्सकों के समय से नहीं आने की भी मिली शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिले के नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने निरीक्षण किया। करीब पौने दो घंटे तक संबंधित विभागीय अधिकारियों में खलबली रही। उन्होंने बिंदुवार योजना की जानकारी के साथ मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। गंदगी के अलावा अन्य कई खामियां मिलीं, जिन्हें दुरुस्त कराने के लिए डीएम व सीएमओ को निर्देशित किया। एक फार्मासिस्ट द्वारा अस्पताल में आए मरीज को दवा नहीं दिए जाने का मामला नोडल अधिकारी के समक्ष आया। उन्होंने मरीज को तत्काल दवा दिलवाई और संबंधित फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में बनी पानी की टंकी के बारे में जानकारी ली। परिसर में पुरानी जर्जर बिल्डिंग को तोड़ने, पुरानी गाड़ियों हटाने के बारे में डीएम व सीएमओ से शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में खड़ी एक एंबुलेंस के बारे में नोडल अधिकारी ने जानकारी ली तो एंबुलेंस के चालक और परिचालक के बारे मुरसान प्रभारी और सीएमओ कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने अस्पताल परिसर में बने आवासों में रह रहे लोगों को बारे में पूछताछ की। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कुछ संविदा कर्मी रह रहे हैं, तो नाराजगी जाहिर की और कैंपस में नहीं रहने वाले लोगों के लिए भी रिपोर्ट मांगी है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह हो रही गंदगी और नालियों में भरी हुई कीचड़ की सफाई के लिए निर्देशित किया। नोडल अधिकारी ने अस्पताल में बने हुए चिकित्सकों के वार्ड रूम को लेकर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में मनमानी तरीके से कमरों का प्रयोग किया जा रहा है। जिस जगह इमरजेंसी रूम होना चाहिए, उस जगह इमरजेंसी वार्ड नहीं है। जिस जगह ओपीडी व डॉक्टरों के बैठने के लिए वार्ड होना चाहिए, उन जगहों पर डॉक्टर भी ठीक प्रकार से नहीं बैठे हैं। नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने एक्स-रे रूम व पैथोलॉजी में रजिस्टरों को चेक किया और मरीजों के बारे में पूछताछ की। एक्स-रे रूम व पैथोलॉजी कमरे के बाहर उनसे संबंधित बात नहीं लिखी होने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मरीजों का उपचार हमेशा लिटाकर करना चाहिए।
एक महिला ने आरोप लगाया कि यहां पर डॉक्टर समय पर नहीं आते हैं। राजेंद्र निवासी कटेला ने भी नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी को बताया कि यहां पर डॉक्टरों के द्वारा देखने व दवा लिखने के बाद भी दवा कर्मचारी दवा नहीं देते हैं और गलत व्यवहार करते हैं। शौचालय में पड़ी गंदगी को देखकर अधिकारी ने डीएम को बुलाकर गंदगी दिखाई और कार्रवाई करने की बात कही है। दिव्यांग कक्षों के बारे में जानकारी लेने पर सीएमओ व केंद्र प्रभारी चुप्पी साध गए। उन्होंने यह बात बैठक में करने की बात कही है।
जब नोडल अधिकारी अस्पताल के रसोई घर में पहुंचे तो वहां पर तैनात रसोइया उनके जवाबों को नहीं दे सकीं। रसोइया यह भी नहीं बता सकी की किस मरीज को कौन से समय कौन सा खाना दिया जाता है। मौसमी सब्जी के बारे में जब रसोइया से पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। सीएचसी प्रभारी को भी इस मामले में संज्ञान लेकर आगे से ध्यान रखने की बात कही है।

मथुरा-बरेली मार्ग के गड्ढों पर नाराजगी
हाथरस। नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी मथुरा बरेली मार्ग से होते हुए मुरसान के स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। इस मार्ग से गुजरने के दौरान काफी गड्ढे मिले। इसे लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने गड्ढों को दुरुस्त कराने के लिए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed