फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chaos due to throwing of stones on goods train

Hathras: रेल पटरी पर बैठे 200 से अधिक लोग, उनके मालगाड़ी पर पत्थर फेंकने से मची खलबली

Tue, 27 Feb 2024 12:17 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 12:17 AM IST
सार

मालगाड़ी सिकंदराराऊ के लिए रवाना हुई। मालगाड़ी ने जैसे ही रति का नगला स्टेशन को पार किया, वैसे ही वहां चालक को रेलवे ट्रैक पर 200 से अधिक लोग बैठे नजर आए। चालक ने ट्रेन को रोक लिया। चालक ने सिकंदराराऊ स्टेशन मास्टर को मोबाइल पर बताया कि मजार के पास लगभग 200 व्यक्तियों की भीड़ है, जो लाइन पर बैठी  है। गाड़ी रुककर चली, तो यह लोग ब्रेकयान पर पत्थर मारने लगे।

विज्ञापन
Chaos due to throwing of stones on goods train
मालगाड़ी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मथुरा-कासगंज रेल खंड पर 26 फरवरी सुबह लगभग सवा सात बजे एक मालगाड़ी पर पत्थर फेंकने की घटना से रेलवे में खलबली मच गई। ट्रेन चालक की सूचना पर रेल प्रशासन की ओर से मौके पर रेलवे सुरक्षा बल को भेजा गया, लेकिन मामला बच्चों के पत्थर फेंके जाने का निकला।

विज्ञापन

  
सुबह लगभग सात बजे मालगाड़ी सिकंदराराऊ के लिए रवाना हुई। मालगाड़ी ने जैसे ही रति का नगला स्टेशन को पार किया, वैसे ही वहां चालक को रेलवे ट्रैक पर 200 से अधिक लोग बैठे नजर आए। सतर्कता बरतते हुए चालक ने ट्रेन को रोक लिया। चालक की ओर से सिकंदराराऊ स्टेशन मास्टर को मोबाइल पर सूचना दर्ज कराते हुए कहा कि 276/05-06 के मजार के पास लगभग 200 व्यक्तियों की भीड़ है, जो लाइन पर बैठी  है। 
विज्ञापन


गाड़ी रुककर चली तो यह लोग ब्रेकयान पर पत्थर मारने लगे। यह सूचना नियंत्रक, आरपीएफ हाथरस सिटी एवं यातायात निरीक्षक मथुरा छावनी को दर्ज कराई गई। आनन-फानन आरपीएफ हाथरस सिटी की पूरी टीम मौके पर पहुंच गई। यहां आरपीएफ की टीम ने जांच की, जिसमें सामने आया कि यहां शब-ए-बरात थी। इस दौरान किसी बच्चे ने पत्थर मारा था। तब जाकर रेलवे व सिविल पुलिस के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 7:17 बजे की घटना है। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। यहां पूछताछ में बताया गया कि पर्व चल रहा था। इस दौरान किसी 10-12 साल के बच्चे ने पत्थर फेंका था। उसे वहां के लोगों ने भगा दिया।-रणजीत यादव, आरपीएफ प्रभारी, हाथरस सिटी। 


यह भीड़ शब-ए-बरात की थी। हमारे कंट्रोल रूम को गलत बताया कि कुछ लोग पत्थरबाजी कर रहे हैं। वहां जाकर जानकारी ली गई, तो एक बच्चे के पत्थर उठाकर गाड़ी में मारने की बात सामने आई। लोग लाइन पर बैठे नहीं थे। वहां से होकर जा रहे थे। -डॉ. आनंद कुमार, सीओ सिकंदाराराऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed