फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chanpa case: People ask hanged rapist

चंदपा प्रकरण : नाराज लोगों ने कहा, दोषियों को हो फांसी

Tue, 29 Sep 2020 07:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Chanpa case: People ask hanged rapist
चंदपा प्रकरण ः सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेसी - फोटो : SASNI
सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

चंदपा की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मौत से क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है। उनकी मांग है कि सभी दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। विभिन्न राजनीतिक दलों ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया है। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश इकाई के आह्वान पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। महिलाओं पर अत्याचार का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। जनपद के थाना चंदपा क्षेत्र में दलित बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने जनमानस को झकझोर दिया है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार से मांग की है कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। दलित अत्याचार पर अंकुश लगाया जाए। पुतला दहन करने वालों में पीसीसी सदस्य अनुज संत, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेश दीक्षित, नगर अध्यक्ष डॉ. कासिम खान, जीवन किशोर लवानियां, सुरेश मल, मुन्ना लाल शर्मा, वीरेंद्र जैन, नरेश पांडेय, मुन्ना लाल, जीतेंद्र, अफजल खान, डॉ कयूम खान, डॉ. शाहिद, अनिकेत, लालता प्रसाद शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed