फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chamunda temple waterlogging , fair anger

चामुंडा मंदिर के पास जलभराव, फूटा गुस्सा

Sat, 06 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chamunda temple waterlogging , fair anger

हाथरस। मोहल्ला रमनपुर में जलभराव व गंदगी की समस्या को लेकर लोग परेशान हैं। चामुंडा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी गंदे पानी में होकर ही जाना पड़ रहा है। बिन बारिश जलभराव होने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। 

लोगों का आरोप था कि सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं आते। चामुंडा मंदिर के सामने व आसपास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नाली साफ न होने से गंदा पानी हर समय सड़क के एक तरफ भरा रहता है। मंदिर आने वाले भक्त व आम लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार इस संबंध में पालिका अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा। प्रदर्शन करने वालों में विशाल, अनिल कुमार, चेतन, राहुल, अमन, राम, प्रदीप शर्मा, ज्ञानी गुरु, शिव कुमार, मूला, अमित गुरु सहित काफी लोग शामिल थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed