फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chaitra Navratri Begins Today: Preparations in Temples, Shopping in Markets

Hathras News: चैत्र नवरात्र आज से, मंदिरों में तैयारी, बाजारों में खरीदारी

Thu, 19 Mar 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 19 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri Begins Today: Preparations in Temples, Shopping in Markets
शहर के चामड़ गेट ​स्थित चामुंडा मंदिर में यज्ञशाला को तैयार करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Samvad
आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। प्रथम दिन मंदिरों में माता शैलपुत्री की आराधना की जाएगी। बुधवार को पूरे दिन शहर के मंदिरों में साफ-सफाई की गई। बाजारों में दिन भर खरीदारी की गई।
विज्ञापन




बुधवार सुबह से शहर के देवी मंदिरों में साफ-सफाई की गई। इसके बाद रंगाई-पुताई कर सजावट की गई। भीड़ को संभालने के लिए कई मंदिरों में बैरिकेडिंग लगाई गई। शहर के बौहरे वाली देवी मंदिर, चामड़ गेट चांमुडा मंदिर, रमनपुर चामुंडा मंदिर और पथवारी मंदिर में आवागमन के लिए अलग-अलग रास्ते तैयार किए गए।
विज्ञापन





इधर, पूरे दिन बाजारों में खरीददारी की गई। कूटू का आटा, सिंघाड़े का आटा, समा के चावल के अलावा मेवा की खरीद की गई। वहीं केला, सेब, संतरा व अंगूर आदि फलों की भी खरीद की गई। पूजा के लिए पंचमेवा, रूई, कलावा, रोली, सिंदूर, अक्षत, लाल वस्त्र, सुपारी, लौंग, पान के पत्ते, घी, कलश, चौकी, समिधा, हवन कुंड, हवन सामग्री, कुमकुम, इत्र, दीपक, चुनरी आदि की खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed