फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chaiteshwar Mahadev Ganesh Rath Yatra started with pomp

Hathras News: धूमधाम से निकली चैतेश्वर महादेव गणेश रथयात्रा, झूमते नजर आए भक्त

Sat, 11 Mar 2023 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 11 Mar 2023 01:46 AM IST
सार

चैतेश्वर महादेव गणेश रथयात्रा की आरती उतारने के अलावा पुष्पवर्षा हुई। रथयात्रा में राधा-कृष्ण, मां काली, शिवशंकर, श्री हनुमान, गणपति महाराज आदि झांकी यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भी खूब थिरके।

विज्ञापन
Chaiteshwar Mahadev Ganesh Rath Yatra started with pomp
चैतेश्वर महादेव शोभायात्रा का शुभारम्भ करती जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय,सदर विधायक अंजुला माहौ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस शहर भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठा। गीतों की मधुर ध्वनि पर भक्त झूमते नजर आए। मोहल्ला लाल डिग्गी से विधिवत पूजा अर्चना के बाद श्री चैतेश्वर महादेव गणेश रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि सीमा उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक अंंजुला माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, संध्या आर्य, रामवीर सिंह भैयाजी, भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी आदि थे। मेलाध्यक्ष पवन कुमार गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


शोभायात्रा में करीब एक दर्जन मनोहारी झांकियों के साथ कई बैंड शामिल थे। भगवान गणेश का रथ आकर्षण का केंद्र था। शोभायात्रा मोहल्ला डिग्गी से शुरू होकर मैंडू गेट, चक्की बाजार, नयागंज, जामा मस्जिद, चामड़ गेट, मोती बाजार, लोहट बाजार, रुई की मंडी, नजिहाई बाजार, घंटाघर, खातीखाना होती हुई लाल डिग्गी आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगहों पर रथयात्रा का स्वागत किया गया। आरती उतारने के अलावा पुष्पवर्षा हुई। रथयात्रा में राधा-कृष्ण, मां काली, शिवशंकर, श्री हनुमान, गणपति महाराज आदि झांकी यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भी खूब थिरके। कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार, संयोजक शिवशंकर गुलाठी, सचिन कुमार, मनीष कुमार शर्मा, सुरजीत सिंह, संजय सेठ आजाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed