फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chairman and EO inspection of drain

चेयरमैन और ईओ ने किया ढके नालों का निरीक्षण

Sun, 02 Aug 2020 10:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Chairman and EO inspection of drain
सुभाष गली में नालों का निरीक्षण करते चेयरमैन व ईओ। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जलभराव की समस्या को दूर करने और हादसों को रोकने के लिए अब नगर पंचायत द्वारा नालों को कवर्ड कराया जा रहा है। कई जगहों पर नालों को कर्वड किया जा चुका है। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल और ईओ लल्लनराम यादव ने कवर्ड नालों का निरीक्षण किया और नालों को कवर्ड करने में रह गई कमियों को दूर करने के लिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।

शासन के आदेश पर नालों को कवर्ड कराए जाने का काम सादाबाद नगर में तेजी से चल रहा है। वर्तमान में गौतम नगर से आगरा गेट पुलिया तक, सुभाष गली और सादाबाद इंटर कॉलेज से लेकर बिजलीघर रोड, करबला रोड पर बड़े नालों को कवर्ड करा दिया गया है। इसके अलावा नगर क्षेत्र में तहसील रोड, मोहल्ला खिलौना वाला, डाकखाना रोड, अग्रसेन सेवा सदन के निकट भी नालों को कवर्ड कराने का काम चल रहा है। ईओ लल्लन राम यादव ने बताया कि सभी बड़े खुले नालों को कवर्ड किया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार के हादसे को रोका जा सके और गली मौहल्लों में जलभराव की समस्या भी दूर हो सके। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने नालों को कवर्ड करने में कुछ जगह छोड़ दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की और अधीनस्थों को इन कमियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। इस मौके पर लिपिक अनुपम गुप्ता, वीरेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed