{"_id":"655f5792a1552120170a271c","slug":"central-gst-raid-on-chacha-chaudhary-namkeen-factory-firms-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: चाचा चौधरी नमकीन फैक्ट्री की फर्मों पर सेंट्रल जीएसटी की छापेमारी, सात टीमों की एक साथ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: चाचा चौधरी नमकीन फैक्ट्री की फर्मों पर सेंट्रल जीएसटी की छापेमारी, सात टीमों की एक साथ कार्रवाई
Thu, 23 Nov 2023 07:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 23 Nov 2023 07:16 PM IST
सार
नमकीन उत्पादन के क्षेत्र में अपना अलग स्थान रखने वाले हाथरस के चाचा चौधरी ब्रांड से सम्बंधित फर्मों पर आगरा की सेंट्रल जीएसटी टीम ने छापामारा कार्रवाई की है। कार्रवाई में 24 घंटे से अधिक का समय गुजर चुका है।
विज्ञापन
एक फैक्ट्री के अन्दर खडी सैंट्रल जीएसटी की गाड़ियां
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट्रल जीएसटी की टीम ने फिर हाथरस की एक नमकीन फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की है। 22 नवंबर शाम से चल रही ये कार्रवाई 23 नवंबर शाम तक भी जारी रही। एक नामी ब्रांड से संबंधित तीन फैक्ट्रियों पर जीएसटी आगरा की सात टीमों ने एक साथ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सेंट्रल जीएसटी की ओर से गांव ढक़पुरा रोड स्थित एक नामी नमकीन फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। फैक्ट्री की कुल तीन यूनिट पर एक साथ कार्रवाई की गई है। इसमें ढक़पुरा रोड की दो यूनिट के साथ औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर स्थित फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी की टीम पहुंची हैं। सूत्रों की मानें तो आगारा की प्रवर्तन शाखा की ओर से कुल 7 टीमों ने एक साथ कार्रवाई की है। इसमें फैक्ट्रियों पर तमाम दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बेहद गोपनीय तरीके से हो रही कार्रवाई में फैक्ट्री के किसी भी कर्मचारी को बाहर से अंदर आने व अंदर से बाहर जाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम तक तीनों फैक्ट्रियों पर सामान्य रूप से काम चला था, लेकिन बृहस्पितिवार को सुबह सही तमाम कर्मचारियों को फोन कर काम पर आने से मना किया गया। वहीं एंकाउंट से सम्बंधित तमाम लोगों को रातभर फैक्ट्री पर ही रुकना पड़ा है।
विज्ञापन
तेल रिफाइंड व पैकिंग मटेरियल पर विशेष फोकस
सूत्र बताते हैं कि छापामारी के दौरान टीम का विशेष फोकस मौके पर मिलने वाले तेल रिफाइंड के साथ पैकिंग मटेरियल के स्टाक व प्रयोग की गई मात्रा पर है। इसी आधार पर तैयार माल व उसकी बिक्री के आंकड़ों का मिलान किया जा रहा है। यहां अहम ये भी है कि टीम की ओर से उन व्यापारियों के जीएसटीएन भी खंगाले जा रहे हैं, जिन्हें माल की आपूर्ति ली व दी जा रही है।
वित्तीय वर्ष 2017-18 में भी हुई थी छापेमारी
नमकीन उत्पादन के क्षेत्र में अपना अलग स्थान रखने वाले चाचा चौधरी ब्रांड से सम्बंधित फर्म पर वित्तीय वर्ष 2017-18 में भी स्टेट जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा ने कार्रवाई की थी, लेकिन उस समय कार्रवाई सिर्फ एक यूनिट पर की गई थी। जिसमें टीम को अधिक कुछ नहीं मिला था, लेकिन इस बार सेंट्रल जीएसटी की कार्रवाई को बड़ा माना जा रहा है।
सेंट्रल जीएसटी लखनऊ की टीम ने फर्मों पर पहुंचकर जांच की है। इसमें कुछ खास नहीं है, ये रूटीन में है। -पुनीत अग्रवाल, संचालक, सर्वेश्वर फूड, हाथरस।