फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Central GST investigated MK Steel firm, scrutinized purchase and sale records

Hathras News: सेंट्रल जीएसटी ने एमके स्टील फर्म की जांच की, खंगाले खरीद-बिक्री के रिकार्ड

Sat, 12 Oct 2024 05:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Central GST investigated MK Steel firm, scrutinized purchase and sale records
सेंट्रल जीएसटी आगरा आयुक्त के आदेश पर शुक्रवार को हाथरस की टीम ने मथुरा रोड स्थित एमके स्टील फर्म की जांच की। टीम ने यहां स्टॉक, खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज चेक किए। कागजों का मिलान कर टीम वापस चली गई। सूचना पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने टीम से जांच के संबंधित कागजात मांगे और कारण भी पूछा। व्यापारियों के इकट्ठा होने पर टीम चली गई।
विज्ञापन

मथुरा रोड पर स्थित एमके स्टील फर्म पर स्क्रैप से लोहा व इंगट निर्माण का कार्य होता है। शुक्रवार को हाथरस की टीम आगरा सेंट्रल आयुक्त के आदेश पर फर्म की जांच करने पहुंची। टीम ने गोदाम, फैक्टरी से मिले कागजों की जांच की। कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए।
विज्ञापन

जांच के दौरान संचालक ने उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी को इसकी सूचना दे दी। इस पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी मथुरा रोड स्थित फर्म पर पहुंच गए। सतीश माहेश्वरी ने बताया कि टीम से जांच का आधार पूछा गया। उन्होंने आदेश दिखाया जो आगरा सेंट्रल आयुक्त से प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों के नाम से जारी कुछ आदेश और दिखाए, जिनका सर्वे शीघ्र ही आगरा कमिश्नर के आदेश पर होना है। व्यापारियों के हस्तक्षेप के बाद टीम गोदाम व कागजों की जांच कर सर्वे रिपोर्ट बनाकर चली गई। इस फर्म पर कुछ माह पूर्व राज्य कर जीएसटी ने कार्रवाई की थी। जिसमें बड़े पैमाने पर आईटीसी का लाभ लिया गया था। सीजीएसटी के एसी एसके माहौर ने बताया कि आगरा की टीम ने अलीगढ़ की टीम को इस बारे में सूचित नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed