फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Central and state governments fail to check inflation

मंहगाई पर अंकुश लगाने में केंद्र और राज्य सरकार विफल

Thu, 08 Jul 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Central and state governments fail to check inflation
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में हुई वृद्धि और महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को तहसीलों में धरना देकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। यहां तहसील हाथरस पर कांग्रेसियों ने धरने के बाद राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा।
तहसील हाथरस परिसर में धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा आज पूरा देश त्राहि-त्राहि कर रहा है र सरकार चैन की नींद सो रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं में दामों में लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है।
विज्ञापन

महिला इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट व महिला इकाई की जिलाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने कहा कि आज महिलाओं की रसोई पर जो महंगाई की मार है, उससे उनका जीवन यापन करना दुश्वार हो रहा है। शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम व विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मनीष दीक्षित एड. ने कहा कि सरकार में यदि जरा सी भी शर्म बची है तो देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई पर अंकुश लगाने में केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह विफल हैं। इस मौके पर विष्णु कुमार, पिंटू खटीक, पवन पंडित, सेवादल शहर अध्यक्ष आरके राजू, रतन सिंह दिवाकर, सीमा संत, सोनू परवाना, पवन कुमार, मयंक पचौरी, काजल चौधरी, परवीन बेगम, उषा देवी, पन्नालाल, मधुर मनोहर शर्मा, संजय कप्तान आदि मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed