{"_id":"5f7387df8ebc3e9b9774fcb0","slug":"celebrities-also-condemn-chandpa-gangrape-case-hathras-news-ali2450487101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तियों ने ट्वीट कर बिटिया की मौत पर जताया दुख व रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तियों ने ट्वीट कर बिटिया की मौत पर जताया दुख व रोष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र की अनुसूचित जाति की बिटिया के साथ हुई दरिंदगी पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारों और राजनेताओं में गुस्सा है। यह दुख और गुस्सा वे ट्वीट कर जाहिर कर रहे हैं।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव की युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत की खबर के बाद ट्विटर पर राजनेताओं से लेकर फिल्मी सितारों ने अपना दुख व रोष प्रकट करना शुरू कर दिया। कंगना रणौत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर घटना को निंदनीय बताया और श्रद्धाजंलि दी। वहीं पिछले दिनों बसपा सुप्रीमो मायावती, सहित कई राजनेताओं ने ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा था।
बिटिया की खबर के बाद ट्विटर पर ट्वीट ट्रेंड शुरू हो गया है। कई फिल्मी हस्तियों ने ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से इस घटना को लेकर आरोपियों को सजा दिलाए जाने की मांग उठ गई है। वहीं पुलिस व प्रशासन भी अपनी ओर से की जाने वाले कार्रवाई को भी ट्वीट कर रहा है, जिससे कि सभी को कार्रवाई के बारे में भी जानकारी मिल सके।