फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Celebrate festivals together with harmony: Shalabh Mathur

मिलजुल कर सद्भाव के साथ मनाएं त्योहार : शलभ माथुर

Wed, 19 Jul 2023 01:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Celebrate festivals together with harmony: Shalabh Mathur
सिकंदराराऊ में मोहर्रम और सावन माह के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डीआईजी शलभ माथुर ने मंगलवार को सिकंदराराऊ कोतवाली में बैठक की। उन्होंने दोनों समुदायों के लोगों से सद्भाव के साथ मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि पर्व-त्योहार हमारी संस्कृति के अंग हैं। हमें इसे गरिमा के अनुसार मिलजुल कर मनाना चाहिए। कोई भी अराजकता फैलाने की कोशिश न करे। डाआईजी ने कहा कि ताजियों को अपने निर्धारित मार्गों से ही निकालें। संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। अफवाहों पर ध्यान न दे।
विज्ञापन

बैठक में शलभ माथुर ने कहा कि कांवड़ निकल रही है। उसका सम्मान किया जाए तथा उन्हें सुविधा प्रदान करें। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सभी पर्व हमेशा से गंगा जमुनी संस्कृति के साथ मनाए जाएंगे। अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अराजक तत्वों को पुलिस चिन्हित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, सीओ डॉ. आनंद कुमार, एसडीएम वेद सिंह चौहान, चेयरमैन मुशीर, प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, दाऊदयाल वार्ष्णेय, बबलू सिसौदिया, सुरेश चंद्र आर्य, नवेद अहमद खान, मोहम्मद खालिद कुरैशी, जाफर अली फारूकी, नीरज वैश्य, भाजपा जिला कोषाअध्यक्ष पंकज गुप्ता, मुजम्मिल कुरैशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed