{"_id":"5daf48d68ebc3e016a1834a8","slug":"cdo-unhappy-over-not-giving-point-wise-report-of-operation-of-training-centers-hathras-news-ali2169586142","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण केंद्रों के संचालन की बिंदुबार रिपोर्ट न देने पर सीडीओ खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण केंद्रों के संचालन की बिंदुबार रिपोर्ट न देने पर सीडीओ खफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षण केंद्रों के संचालन की रिपोर्ट नहीं देने पर सीडीओ खफा
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत संचालित केंद्राें की मांगी थी रिपोर्ट
सीडीओ ने जिला समन्वयक को जारी किया स्मरण पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित प्रशिक्षण केंद्रों के संचालन संबंधी शासन द्वारा रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा अभी तक इस मामले में गंभीरता नहीं बरती जा रही है। इसे लेकर अब सीडीओ आरबी भास्कर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मिशन के जिला समन्वयक को दोबारा स्मरण पत्र जारी किया है।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत जिले में कई संस्थाओं द्वारा कंप्यूटर और सिलाई आदि प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन कराया जा रहा है। इस प्रशिक्षण केंद्रों के संचालन की समीक्षा रिपोर्ट शासन को लगातार नहीं पहुंच पा रही है। इस कारण शासन में तमाम प्रकरण लंबित हैं। अब इस मामले में प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ने यहां जिला प्रशासन ने वर्ष 2016-17 से 2018-19 तक संचालित विभिन्न संस्थाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम के बेचों के बारे में रिपोर्ट तलब की है।
इसके तहत जिले को आवंटित योजनावार और प्रशिक्षण प्रदातावार प्रशिक्षण लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्ध समीक्षा, प्रशिक्षण प्रदाता द्वारा जनपदवार निर्धारित सेंटर व बैच बनाने की प्रकिया, प्रशिक्षणार्थियों को दो सेट वर्दी का वितरण, मूल्यांकन एवं प्रमाणीकरण के रिपोर्ट, रोजगार मुहैया कराने के बारे में बिंदुवार रिपोर्ट तलब की है। इस रिपोर्ट को संबंधित विभागीय अधिकारियों और संस्थाओं में खलबली मच गई थी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक केंद्रों पर पूरा ब्योरा उपलब्ध नहीं होने के कारण विभागीय अधिकारी इस रिपोर्ट को देने में बच रहे हैं। अब इस मामले में सीडीओ ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने जिला समन्वयक जिला कार्यक्रम प्रबंधक इकाई उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन को पुन: पत्र लिखकर बिंदुवार रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट पर भी नाराजगी व्यक्त की है।