{"_id":"683b3c5f611e53a8500d8e4d","slug":"cctv-will-be-installed-in-sikandra-rao-open-gyms-will-open-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: हाथरस के सिकंदराराऊ में 60 लाख से लगेंगे सीसीटीवी, खुलेंगे चार जगहों पर ओपन जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: हाथरस के सिकंदराराऊ में 60 लाख से लगेंगे सीसीटीवी, खुलेंगे चार जगहों पर ओपन जिम
Sat, 31 May 2025 10:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 31 May 2025 10:59 PM IST
सार
नगर पालिका परिषद की ओर से क्षेत्र में चौराहों पर सीसीटीवी और कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। चार स्थानों पर ओपन जिम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की मदद से की जाएगी निगरानी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस के नगर पालिका सिकंदराराऊ क्षेत्र में चौराहों पर सीसीटीवी, चार स्थानों पर ओपन जिम बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन को यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत भेजा गया है।
विज्ञापन
शासन की ओर से योजना के तहत नगर पालिका सिकंदराराऊ में विकास कार्य कराए जाने के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद की ओर से क्षेत्र में चौराहों पर सीसीटीवी और कंट्रोल रूम बनाए जाने के लिए 60 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
चार स्थानों पर ओपन जिम बनाए जाने के लिए 39.60 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह दोनों प्रस्ताव शासन को भेज दिए गए हैं। अब जल्द ही यहां चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कैमरे लगाए जाएंगे। एडीएम वित्त एवं राजस्व बसंत अग्रवाल ने बताया कि प्रस्ताव भेजा गया है, जल्द ही बजट का आवंटन होगा।
विज्ञापन