{"_id":"6992f52153a1fdf24c017fec","slug":"cbse-exam-held-at-eight-examination-centres-in-hathras-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE: कल से हाथरस में आठ परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी बोर्ड की परीक्षाएं, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE: कल से हाथरस में आठ परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी बोर्ड की परीक्षाएं, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
Mon, 16 Feb 2026 04:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Feb 2026 04:43 PM IST
सार
हाथरस के आरपीएम पब्लिक स्कूल, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज, दून पब्लिक स्कूल, द कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल और संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए हाथरस जिले में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कक्षा-10 में 3340 और कक्षा-12 में 2967 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और गोपनीयता के विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिले के प्रमुख विद्यालयों में शुमार आरपीएम पब्लिक स्कूल, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज, दून पब्लिक स्कूल, द कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल और संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रबंधन सतर्क है।
विज्ञापन
सभी परीक्षा केंद्र के संचालकों ने परीक्षार्थियों से समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और बोर्ड के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। सीबीएसई के जिला समन्वयक डाॅ. जगदीश शर्मा ने बताया कि इन परीक्षाओं की तैयारी पूर्ण हो चुकी हैं, शांतिपूर्ण परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए केंद्रों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
