फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CBI can conduct NARCO test for witness and other people

चश्मदीद छोटू व कुछ अन्य की सीबीआई करा सकती है नार्को टेस्ट

Fri, 20 Nov 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
CBI can conduct NARCO test for witness and other people
गांव के समीप एक खेत में लोगों से पूछताछ करती सीबीआई की टीम। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

चंदपा की बिटिया प्रकरण में सीबीआई की जांच अब रफ्तार पकड़ रही है। बृहस्पतिवार को सीबीआई ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से घटना के चश्मदीद छोटू की कोरोना की जांच कराई। वहीं ऐसे में माना जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में सच्चाई तक पहुंचने के लिए छोटू सहित कुछ अन्य लोगों का नार्को टेस्ट करा सकती है। कयास है कि नार्को टेस्ट से पहले उसका कोरोना टेस्ट कराया गया है।
बता दें कि चंदपा की बिटिया प्रकरण में सीबीआई की जांच तेजी से जारी है। सीबीआई ने छोटू का सीएमओ ऑफिस परिसर में बने जांच केंद्र पर कोविड टेस्ट भी कराया। जांच के बाद उसे फिर गांव भिजवा दिया गया। सीबीआई छोटू से पहले भी कई बार पूछताछ कर चुकी है। छोटू ने खुद को घटना का चश्मदीद बताया था। सूत्रों की मानें तो नार्को टेस्ट की प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए ही उसका कोविड टेस्ट कराया गया है। मृतक के परिजन, आरोपियों के परिजन व इस घटनाक्रम से जुड़े कुछ अन्य लोगों की भी नार्को टेस्ट सीबीआई करा सकती है। हालांकि बिटिया के परिजन पूर्व में खुद का नार्को टेस्ट कराने से इंकार कर चुके हैं।
विज्ञापन

मेटल डिटेक्टर खबार, जवान मुस्तैद
बिटिया के घर पर सीआरपीएफ की सुरक्षा दुरुस्त है। सीआरपीएफ ने गांव में भी गश्त की। इधर, तीसरे दिन भी बिटिया के घर पर लगा मेटल डिटेक्टर खराब रहा। इस बारे में सीआरपीएफ के अधिकारी स्थानीय थाना पुलिस को बता चुके हैं। वहीं सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed