{"_id":"66a22b34bab700da55078939","slug":"caught-a-bus-without-a-permit-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिना परमिट की बस पकड़ी, किया चालान, परिवहन कर्मियों से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिना परमिट की बस पकड़ी, किया चालान, परिवहन कर्मियों से की अभद्रता
Thu, 25 Jul 2024 04:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 25 Jul 2024 04:09 PM IST
सार
कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) रामबाबू ने बिना परमिट और बिना कर जमा चल रहे वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। टीम ने जलेसर अड्डे पर एक निजी बस को कागजात पूरे नहीं होने पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
बस चालक द्वारा अभद्रता करने की एसडीएम से शिकायत करते पीटीओ
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिकंदराराऊ के निजी मार्गों पर अवैध रूप से चल रही निजी बसों की धर-पकड़ के लिए 24 जुलाई की दोपहर को परिवहन विभाग ने अभियान चलाया।इस दौरान बिना परमिट की निजी बस को विभागीय टीम ने पकड़ लिया। आरोप है कि बस स्वामी और उसके समर्थकों ने टीम से अभद्रता की। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 24 जुलाई को परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) रामबाबू ने बिना परमिट और बिना कर जमा चल रहे वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। टीम ने जलेसर अड्डे पर एक निजी बस को कागजात पूरे नहीं होने पर पकड़ लिया। बस को कोतवाली ले जाते समय पीटीओ के स्टाफ के साथ प्राइवेट बस स्वामी और उसके समर्थकों ने अभद्रता कर दी, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
इन लोगों ने बस को कोतवाली नहीं ले जाने दिया गया। घटना के बाद पीटीओ ने एसडीएम धर्मेंद्र सिंह को उनके आवास पर जाकर अवगत कराया। पीटीओ रामबाबू का कहना है कि बिना परमिट के एक बस संचालित थी, जिसको कब्जे में लिया गया था, लेकिन वाहन स्वामी जबरन उसे लेकर जा रहा था। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फिलहाल चालान काटा गया है। एसडीएम को कार्रवाई करने के लिए मैंने पत्र दिया है।
विज्ञापन