फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Caste certificate of Hanuman ji from Tehsildar

तहसीलदार से मांगा हनुमान जी का जाति प्रमाणपत्र

Tue, 25 Dec 2018 12:29 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Tue, 25 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Caste certificate of Hanuman ji from Tehsildar
हनुमान के जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन देते सवर्ण पिछड़ा वर्ग एकता मंच के लाेग। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। हनुमान जी को लेकर आ रहे विवादित राजनीतिक बयानों के बीच तहसील प्रशासन के समक्ष सोमवार को उस समय अजीब-ओ-गरीब स्थिति पैदा हो गई, जब सवर्ण पिछड़ा वर्ग एकता मंच ने बाकायदा निर्धारित फार्म भरकर हनुमान जी की जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। आवेदन में पुराणों के आधार पर माता का नाम अंजनी, पिता का नाम केसरी और जाति क्षत्रिय लिखी गई है। अब तहसील प्रशासन को फैसला लेना है कि जाति प्रमाण जारी होगा या नहीं। यदि जारी होगा तो किस जाति को होगा।
विज्ञापन


सवर्ण पिछड़ा समान अधिकार मंच के निशांत चौहान के नेतृत्व में एसडीएम के नाम उनकी अनुपस्थिति में तहसीलदार प्रवीण कुमार के नाम दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि महर्षि वाल्मीकि और तुलसीदास कृत रामायण के अनुसार हुनमान जी की माता का नाम अंजनी और पिता का नाम केसरी था। उनकी जाति क्षत्रिय बताई गई थी। माता जानकी के वरदान के अनुसार वे अमर हो गए थे, इसलिए वह आज भी जीवित हैं। राजनीतिक दल अपना उल्लू सीधा करने के लिए उन्हें क्षत्रिय, दलित, जाट और मुसलमान बता रहे हैं। इससे स्वयं बजरंगबली परेशान हो गए होंगे, इसलिए यह आवश्यक है कि कलियुग में जाति का निर्धारण तहसील प्रशासन द्वारा जारी प्रमाण पत्र के आधार पर होता है। हनुमान जी के भक्तों के समक्ष संकट हो गया है कि आखिर उनकी आस्था के भगवान की आखिर जाति क्या है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि हनुमान जी की जाति को लेकर राजनीति करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


आवेदन करने वालों में प्रमुख थे दिलीप सिंह, धर्मेंद्र सिसौदिया, मोनू पुंढीर, विवेक सिसौदिया, विनीत ठाकुर, लव ठाकुर, बलवीर सिंह प्रधान, अनिल पुंढीर, ओमवीर सिंह चौहान, वीरेश पुंढीर, जितेंद्र सिसौदिया, पवन ठाकुर, रवि सिसौदिया, विजय प्रताप सिंह, गोविंद पुंढीर, प्रवीण यादव, विमल पुंढीर, संतोष बघेल, मिथुन चौहान, मुनेश प्रजापति, प्रमोद शर्मा, पुष्पेंद्र पुंढीर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed