फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cash and jewellery stolen from closed house of a drug dealer

Hathras: दवा कारोबारी के बंद मकान से तीन लाख की नकदी-जेवर चोरी, चोरों ने काट दिए झटका मशीन के तार

Tue, 20 May 2025 05:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 20 May 2025 05:47 PM IST
सार

घर की सुरक्षा के लिए लगाए झटका मशीन के तारों को भी चोरों ने काट दिया था। घटना की सूचना पर देर रात ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ की।

विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from closed house of a drug dealer
चोरी की घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजन - फोटो : स्वयं

विस्तार

सादाबाद कस्बा के मोहल्ला प्रकाश नगर में भतीजी के शादी समारोह में गए दवा कारोबारी के मकान से 18 मई रात चोर तीन लाख की नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। घर की सुरक्षा के लिए लगे झटका मशीन के तारों को भी काट दिया।

विज्ञापन


मुरसान रोड स्थित प्रकाश नगर में दवा कारोबारी देवेंद्र मोहन गुप्ता पुत्र स्वर्गीय मदन मोहन गुप्ता का मकान है। देवेंद्र मोहन अपनी पुत्रवधू व बेटे के साथ 18 मई को भतीजी की शादी में अलीगढ़ गए हुए थे। घर का बाहर से ताला लगा हुआ था। रात में किसी समय चोरों ने घर में प्रवेश कर लिया। दरवाजे, अलमारी तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।घटना की जानकारी देवेंद्र मोहन के रात करीब दो बजे वापस लौटने पर हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन


पुत्रवधू के जेवर भी हो गए चोरी
पीड़ित देवेंद्र ने बताया कि वह घर वापस आए तो उन्हें मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई पड़ी थी। सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। अलमारी से चोर 2,95,000 रुपयों के अलावा लाखों की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए, जिसमें पुत्रवधू के आभूषण भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झटका मशीन के तार भी काट दिए
घर की सुरक्षा के लिए लगाए झटका मशीन के तारों को भी चोरों ने काट दिया था। घटना की सूचना पर देर रात ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ की। इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed