फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cash and jewelery stolen from jewelers shop

Hathras News: ज्वेलर्स की दुकान से नकदी और जेवरात चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Sun, 17 Mar 2024 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 17 Mar 2024 01:14 AM IST
सार

एक नकाबपोश बदमाश तीसरी मंजिल पर लगे शटर के नट-बोल्ट खोलकर दुकान में प्रवेश कर गया और सीढ़ियों के रास्ते वह ज्वेलरी की दुकान में पहुंच गया।बदमाश दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले गया।

विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from jewelers shop
सादाबाद में ज्वेलर्स की दुकान से चोरी के बाद सामान गिनता दुकानदार - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद कस्बे के मुख्य बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में 15 मार्च की रात चोर नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। दुकानदार को घटना की जानकारी तब हुई, जब सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


सादाबाद की नदी वाली गली के निवासी रामेश्वर दयाल उर्फ गुड्डा लाला जवाहर बाजार में गोपीराम रामेश्वर दयाल गर्ग के नाम से किराना का व्यापार करते हैं। इस दुकान की ऊपरी मंजिल पर जीआर ज्वेलर्स के नाम से उनकी एक अन्य फर्म भी है। 15 मार्च की रात एक नकाबपोश बदमाश तीसरी मंजिल पर लगे शटर के नट-बोल्ट खोलकर दुकान में प्रवेश कर गया और सीढ़ियों के रास्ते वह ज्वेलरी की दुकान में पहुंच गया।
विज्ञापन


बदमाश दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले गया। दुकानदार का कहना है कि बदमाश करीब 100 ग्राम सोना और चांदी के जेवर और कुछ नकदी ले गए हैं। सीसीटीवी कैमरे में बदमाश प्लास्टिक के बोरे में सामान ले जाता साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने कोतवाली में लिखित शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed