फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case registered against those who thrashed the police

पुलिस से धक्कामुक्की करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 17 Sep 2022 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:40 PM IST
सार

संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।मई चौकी क्षेत्र के गांव कैसर गढ़ी में अवैध तमंचा फैक्टरी की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस के साथ कुछ ग्रामीणों ने गाली-गलौज करते हुए धक्कामुक्की की थी।इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और धक्कामुक्की करने लगे।

विज्ञापन
Case registered against those who thrashed the police

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

मई चौकी क्षेत्र के गांव कैसर गढ़ी में अवैध तमंचा फैक्टरी की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस के साथ कुछ ग्रामीणों ने गाली-गलौज करते हुए धक्कामुक्की की थी। मामले में चौकी प्रभारी ने गांव के कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर ने गढ़ी कैसर में आकाश उर्फ मूला पुत्र जगबीर सिंह के यहां अवैध तमंचा बेचने की सूचना दी। उसने बताया कि शुक्रवार को अवैध तमंचे की डील होने वाली है। सूचना पर उपनिरीक्षक संजय सिंह गांव पहुंचे। भय के चलते कोई ग्रामीण गवाही के लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और धक्कामुक्की करने लगे। गाली-गलौज करते हुए कांस्टेबल का गिरेबान पकड़ लिया और अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। मामले में जगवीर सिंह पुत्र रामजीलाल, अजीत पुत्र जगवीर सिंह, आकाश उर्फ मूला पुत्र जगवीर सिंह, सुभाष पुत्र जगवीर सिंह निवासीगण गढ़ी कैसर सादाबाद के अलावा पांच-छह अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 323, 353, 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed