फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case over 30 people on road jamming

सड़क जाम करने पर 30 से ज्यादा लोगों पर केस

Tue, 16 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Tue, 16 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Case over 30 people on road jamming
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
सिकंदराराऊ में व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय के भाई कपड़ा व्यापारी मनोज वार्ष्णेय की पत्नी रेनू की हत्या और लूटकांड के विरोध में जाम लगाने पर पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है। पुलिस ने इस मामले में 30 से ज्यादा नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सड़क जाम करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसओ जगदीश चंद्र ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उनमें व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, सचिन पुत्र मलखान, सचिन पुत्र मुन्नीलाल, सोनू, गौरव पुत्र सुनील, चंचल पुत्र जयप्रकाश, सौरभ पुत्र कुशलभान, शानू पुत्र बंटी, बृजेश, डब्बू, प्रवीण, योगेश पुत्र रमनलाल, सौरभ पुत्र पप्पू, सोनू पुत्र सुमन, मनीष पुत्र गोविंद, गोविंद पुत्र शारदा शरण, धीरज पुत्र रतन गुप्ता, लाला व बौबी पुत्र बनवारी, पिंटू पुत्र अशोक, दिनेश पुत्र मदनलाल, आसिफ डिस वाला, मनोज पंडित पुत्र प्रेम, विष्णु और बिन्नी पुत्र कृष्णगोपाल, मनीष, प्रवीण पुत्र शांति स्वरूप, बौबी पुत्र सुंदरलाल, उमेश पुत्र गिर्राज, नीरज पुत्र नंदलाल, शंकरलाल वार्ष्णेय, नीरज तेल वाले, विमलेश उपाध्याय, जुबेर अली पुत्र साबिर अली बेग, डॉ. खालिद रहमानी, हर्ष गुप्ता, कृष्णा पुत्र सनातन, चंदन, मनोज लोहिया, जब्बार पुत्र मुल्लाजी, जयपाल सिंह चौहान, कौशलेश चौहान, जयप्रकाश, मुनिपाल सिंह, आशू, नवीन पुत्र शांतिस्वरूप, विशाल पुत्र विष्णु, अमन वार्ष्णेय उर्फ टिप्पी, गिरीशचंद्र पटेल, देवेश कुमार वार्ष्णेय समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सड़क जाम करने की रिपोर्ट दर्ज की है। गौरतलब हो िक 12 मई को हत्या और लूटकांड के िवरोध में व्यापािरयों ने प्रदशर्न कर रोड जाम किया था।
विज्ञापन


आरोपियों के पिता से हुई मारपीट में  तीसरे पक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट
व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय के भाई कपड़ा कारोबारी मनोज वार्ष्णेय की पत्नी रेनू वार्ष्णेय की हत्या और लूट के आरोपियों के पिता के साथ हुई मारपीट के मामले की रिपोर्ट किसी दूसरे शख्स ने दर्ज कराई है। इस शख्स ने पांच लोगों को नामजद कराते हुए 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, महिला और लड़की को अश्लील गालियां देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रमन कुमार मालू निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 13 मई की शाम को वह अपनी पत्नी के साथ घर में बैठ कर चाय पी रहे थे। तभी नगर निवासी विष्णु वार्ष्णेय उर्फ कल्लन, चंचल गुप्ता, कौशलेश चौहान, बॉबी वार्ष्णेय, धीरज और 15-20 अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर उनकी पत्नी व बेटी को अश्लील गालियां देकर चले गए। रिपोर्ट में मारपीट करने के कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
रेनू मर्डर कांड के बाद आरोपियों के पिता की पिटाई प्रकरण को लेकर कोतवाली पुलिस द्वारा दूसरे शख्स की तहरीर पर पांच को नामजद तथा दर्जनों अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के विरोध में नगर के व्यापारियों ने तिराहा बाजार पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है पीड़ित परिवार पर अज्ञात कारणों से नाजायज दबाव बनाने की गरज से एसओ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि 48 घंटे में रिपोर्ट निरस्त नहीं की गई तथा दोषी एसओ को निलंबित नहीं किया तो व्यापारी महिलाओं तथा बच्चों के साथ दुकानों को बंद कर उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने को बाध्य होंगे। व्यापारियों का कहना है कि विपिन वार्ष्णेय का परिवार इस समय घोर दुख की घड़ी में है। पूरे नगर तथा क्षेत्र की सहानभूति पीड़ित परिवार के साथ है।  लेकिन कोतवाली एसओ अज्ञात कारणों से परिवार से खुन्नस मानने लगे हैं। इसी की तहत एक विशेष व्यक्ति के इशारे पर उन पांच को नामजद कराते हुए विभिन्न गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जो कि इस परिवार के अति नजदीक है। रिपोर्ट झूठी निराधार मनगढ़ंत तथा तथ्यों से परे है। रिपोर्ट दोषियों के पिता से दर्ज न करा ऐसे से दर्ज कराई गई है। जिसका मामले से कोई लेना देना नहीं है। इसको लेकर व्यापारियों से लेकर नगर के हर नागरिक के मन में रोष व्याप्त हो गया है। आशंका व्यक्त की गई है वर्तमान एसओ के होते प्रकरण में सच सामने नहीं आ सकता है। जिलाधिकारी से आग्रह किया गया है कि नगर हित में एसओ को तत्काल निलंबित किया जाए। अन्यथा मजबूरी में व्यापारी 48 घंटे बाद अपना प्रतिष्ठान बंद कर महिलाओं के साथ एसडीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने पर मजबूर होंगे।


दूसरा आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने कपड़ा व्यापारी मनोज वार्ष्णेय की पत्नी रेनू वार्ष्णेय की हत्या और लूटकांड के दूसरे आरोपी सचिन पुत्र फीलू त्रिवेदी निवासी नौरंगाबाद पश्चिमी सिकंदराराऊ को मंगलवार की शाम को स्थानीय पंत चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। वो कहीं फरार होने की फिराक में था। उसके पास से पुलिस ने लूटी गई धनराशि में से 89,400 रुपये नकद और 16 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं। उल्लेखनीय है कि इस लूट के पहले आरोपी धीरज पुत्र कैलाशचंद्र निवासी नौरंगाबाद पश्चिमी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और उसके कब्जे से लूटी गई धनराशि में से 2.12 लाख रुपये नकद और 210 ग्राम सोने के जेवर बरामद कर चुकी है। इस घटना में व्यापारी के ही दो पड़ोसी युवकों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से एक को पुलिस तीन दिन पहले ही गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा कर चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed