फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   case of robbery of a youth got entangled in border dispute

Hathras: पत्नी की गोदभराई के लिए आभूषण बनवाने जा रहा युवक, बदमाशों ने लूटे 1.96 लाख, सीमा विवाद में उलझा मामला

Fri, 23 May 2025 10:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 23 May 2025 10:51 PM IST
सार

सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि लूट की घटना सादाबाद थाना क्षेत्र की नहीं है, यह मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र की है। पीड़ित को बलदेव थाने पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
case of robbery of a youth got entangled in border dispute
पीड़ित शशिकांत - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद-मथुरा सीमा पर 23 मई शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक शशिकांत से 1.96 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। पीड़ित घटना के समय पत्नी की गोद भराई के लिए आभूषण बनवाने आगरा जा रहा था।

विज्ञापन


घटना मथुरा सीमा पर स्थित गांव कछवाया और गढ़ी इंच्छा के बीच हुई। घटना की सूचना पर थाना सादाबाद और मथुरा के थाना बलदेव की पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों के पकड़ने के बजाय पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में सादाबाद पुलिस ने घटनास्थल बलदेव का बताते हुए वहां भेज दिया।
विज्ञापन


लूटपाट के शिकार हुए शशिकांत गांव भरतिया के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी तय हो गई है और 11 जून को गोद भराई होनी है। पत्नी के आभूषण बनवाने के लिए मामा के लड़के को नकदी देने आगरा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस
गांव कछवाया के निकट बाइक पर तीन बदमाशों ने उन्हें उनके सिर पर तमंचा रख दिया और उनसे रुपयों से भरा बैग व मोबाइल फोन लूट लिया। उनके साथ मारपीट भी की। शशिकांत ने बताया कि बदमाश गांव नंदू गढ़ी से उनका पीछा कर रहे थे। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि लूट की घटना सादाबाद थाना क्षेत्र की नहीं है, यह मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र की है। पीड़ित को बलदेव थाने पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed