फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case filed against three in the murder of a young man

Hathras News: युवक की गोली मारकर हत्या में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 04 Mar 2023 10:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 04 Mar 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three in the murder of a young man
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव राजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या में पुलिस ने एक नामजद सहित तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी सतीश चंद्र (40) पुत्र प्रेमपाल गांव में ही एक दुकान से समोसा लेने गया था। तभी बाइक सवार युवकों ने सतीशचंद्र को गोली मार दी थी। लहूलुहान हालत में सतीशचंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हाथरस जंक्शन थानाध्यक्ष रीतेश कुमार ने बताया कि मामले में हाथरस निवासी रामू और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed