फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case filed against those who blocked the half-burnt body of the woman

महिला के अधजले शव को लेकर जाम लगाने वालों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 01 Sep 2022 10:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Case filed against those who blocked the half-burnt body of the woman
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अधजले शव को लेकर मथुरा रोड पर हंगामा करने वाले चार नामजदों सहित 15-20 महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हंगामा करने के आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को इगलास रोड स्थित कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी 55 वर्षीय कमलेश पत्नी रूपेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। महिला का मायका गांव पीरी थाना राया जिला मथुरा है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों को किसी ने यह सूचना दे दी कि कमलेश की हत्या की गई है।
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोगों के आने से पहले ही उसके शव को कमलेश के ससुराल के लोग अंतिम संस्कार के लिए ले गए। यहां मायके पक्ष के लोगों व ससुराल पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। गुस्साए गांव पीरी के लोगों ने नगला बरी निवासी अपने रिश्तेदारों में उनकी बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और जलती चिंता से शव के अवशेष लेकर मथुरा रोड पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने हतीसा-भगवंतपुर फाटक को रोककर आने-जाने वाले वाहनों को रोका और हंगामा किया था। पुलिस ने थाना राया के गांव पीरी निवासी रामवीर पुत्र मोतीराम सिंह, बच्चू सिंह पुत्र सोहन लाल, बलवीर सिंह पुत्र रघुनाथ व निदेश पुत्र जगदीश सहित 15-20 महिलाओं के खिलाफ धारा 147, 341, 427 व 7सीसीए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

- मार्ग पर जाम लगाने और हंगामा करने के मामले में चार नामजदों सहित 15-20 महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
- गौरव सक्सेना, एसएचओ कोतवाली हाथरस गेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed