फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against five people including wife, brother-in-law and father-in-law for suicide of farmer leader

Aligarh News: किसान नेता की आत्महत्या में पत्नी, साले और ससुर सहित पांच पर मुकदमा

Mon, 07 Apr 2025 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 07 Apr 2025 01:33 AM IST
सार

किसान नेता ने मरने से पहले फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसकी पत्नी किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही है और गुस्से में उसे कहती है कि जा मर जा...इसके बाद वह फिर बात करने लगती है। वह मोबाइल फोन पर किसी से कह रही है कि यह नहीं मरेगा, ढोंग कर रहा है।

विज्ञापन
Case filed against five people including wife, brother-in-law and father-in-law for suicide of farmer leader
किसान नेता कुलदीप - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (अधिकार) के प्रदेश सचिव कुलदीप के आत्महत्या करने के मामले में उसकी पत्नी प्रीति, साले गुड्डू, ससुर कालीचरण, बहन के देवर देवेंद्र और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन पर कुलदीप को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गत एक अप्रैल को कुलदीप (33) निवासी रामपुर चंदियाना ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसकी पत्नी किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही है और गुस्से में उसे कहती है कि जा मर जा...इसके बाद वह फिर बात करने लगती है। वह मोबाइल फोन पर किसी से कह रही है कि यह नहीं मरेगा, ढोंग कर रहा है।
विज्ञापन


कुलदीप ने वीडियो के अलावा एक सुसाइड नोट भी पोस्ट किया और इसके बाद वह गले में फंदा डालकर लटक गया था। परिजनों ने उन्हें जेएन मेडिकल में भर्ती कराया था, जहां शनिवार को उपचार के दौरान किसान नेता की मौत हो गई। मृतक कुलदीप की मां मुन्नी देवी की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुन्नी ने बताया कि करीब सात साल पहले कुलदीप की शादी थाना दादों के गांव राजमऊ निवासी कालीचरण की पुत्री प्रीति के साथ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नी ने आरोप लगाया कि शादी से पहले प्रीति के अपनी बहन के देवर देवेंद्र निवासी टोडरपुर से संबंध थे। वह अपनी पत्नी गुड्डी के साथ उनके घर आता रहता था। कुलदीप इसका विरोध करते थे, जिसपर वह प्रीति के भाई और पिता से शिकायत करने की धमकी देता। रिपोर्ट में इन लोगों पर पूर्व में कुलदीप की हत्या की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद रविवार को सांकरा में गंगा नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार किया गया। सीओ छर्रा धनंजय ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed