{"_id":"64ee44ec26e83cc56a0b9a36","slug":"case-filed-against-fireworks-manufacturer-hathras-news-c-259-1-ssn1001-262-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आतिशबाजी निर्माता के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आतिशबाजी निर्माता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Wed, 30 Aug 2023 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला विजैया में क्षमता से अधिक अवैध तरीके से आतिशबाजी के भंडारण के मामले में लेखपाल विजय शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आतिशबाजी निर्माता अशोक कुमार के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में सात साल से कम सजा होने के कारण आरोपी को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया।
गांव नगला विजैया के जंगलों में अवैध आतिशबाजी बनाने की सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी अशोक वाजपेयी, तहसीलदार अनिल कुमार, नायब तहसीलदार लियाकत अली, थाना प्रभारी केशवदत्त शर्मा ने सोमवार को दबिश देकर 28 किलो बारूद व आतिशबाजी बनाने का सामान बरामद किया था। प्रभारी निरीक्षक केशवदत्त शर्मा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके पास 15 किग्मा आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस है, लेकिन मौके पर इससे ज्यादा आतिशबाजी बन रही थी। संवाद