फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case filed against eight people including a doctor of Prem Raghu Ayurvedic Paramedical Hospital Hathras

Hathras: डॉक्टर सहित आठ पर दर्ज होगा मुकदमा, प्रेम रघु आयुर्वेदिक पैरामेडिकल हॉस्पिटल में हुई थी महिला की मौत

Sat, 29 Nov 2025 12:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Nov 2025 12:50 PM IST
सार

महिला के अल्ट्रासाउंड में रसौली होने की बात कहकर ऑपरेशन करने के लिए कहा गया और उसी दिन दो बजे अस्पताल में भर्ती करा दिया। परिजन महिला का हाल-चाल लेने गए, कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने तेज धक्का मारा तो अंदर से कुंडी खुल गई, महिला की मृत्यु हो चुकी थी।

विज्ञापन
Case filed against eight people including a doctor of Prem Raghu Ayurvedic Paramedical Hospital Hathras
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस की विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) संगीता शर्मा के न्यायालय ने एक प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए प्रेम रघु आयुर्वेदिक पैरामेडिकल हॉस्पिटल के एक डॉक्टर सहित आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश दिए हैं। आरोप है कि इलाज के दौरान स्टाफ की लापरवाही की वजह से एक महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


थाना कोतवाली सदर के गिजरौली निवासी आकाश वर्मा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देर कहा था कि वह अपनी मां को पेट में दर्द होने पर 13 अक्तूबर को सुबह लगभग नौ बजे प्रेम रघु आयुर्वेदिक पैरामेडिकल हॉस्पिटल में दिखाने ले गए थे। वहां डॉक्टर भुवनेश मिले। अल्ट्रासाउंड में रसौली होने की बात कहकर ऑपरेशन करने के लिए कहा गया और उसी दिन दो बजे अस्पताल में भर्ती करा दिया। 
विज्ञापन


15 अक्तूबर को सुबह लगभग 10 बजे वह परिजनों के साथ अपनी मां का हाल-चाल लेने गए, कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने तेज धक्का मारा तो अंदर से कुंडी खुल गई, उनकी मां की मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने शोर मचाया तो मौके पर लोग आ गए। जब उन्होंने गलत इलाज करने के बारे में डॉक्टर व स्टाफ से कहा तो उन्हें जातिसूचक गालियां दीं। आकाश के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने थानाध्यक्ष कोतवाली सदर को सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार विवेचना कराए जाने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed