फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Careless teachers a day's salary cut

लापरवाह शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा

Wed, 11 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Wed, 11 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Careless teachers a day's salary cut
पैसों से भरा बैग मिला
बेसिक शिक्षा अधिकारी रेखा सुमन ने बुधवार को मुरसान ब्लॉक के पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिन विद्यालयों में खराब स्थिति मिली, उन सभी विद्यालयों के शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब करने एवं जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


बीएसए रेखा सुमन ने प्राथमिक विद्यालय हतीसा संख्या दो का निरीक्षण किया। उनको विद्यालय की स्थिति खराब मिली। विद्यार्थियों की शिक्षा का स्तर बेहद खराब था। वहीं, विद्यार्थियों की ड्रेस आदि गंदी होने के कारण शिक्षकों से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय नगला बाबू की भी स्थिति संतोषजनक नहीं थी। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी तमना में कुछ काम कराए जा रहे थे, जिनको नियमानुसार सही कराने के निर्देश शिक्षकों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय दर्शना में काम चल रहा था, लेकिन हेडमास्टर अंजू अरोड़ा तीन बजे से पहले ही विद्यालय बंद कर घर जा चुकी थीं। इन विद्यालयों के शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए हैं।

कार्रवाई से शिक्षकों में खलबली मची रही। सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को आदेश दिए गए हैं कि वह नियमित रूप से खुद तो विद्यालय में समय से पहुंचें ही, बच्चों की उपस्थिति भी सुनिश्चित कराएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गैरहाजिरी पर लेखाकार के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश
डीएम अविनाशकृष्ण ने बुधवार को सहायक प्रेक्षक, उड़न दस्ता, स्थायी निगरानी समिति, वीडियो निगरानी समिति, वीडियो अवलोकन समिति और एमसीएमसी टीमों की बैठक ली। डीएम के लेखा टीम के सदस्य बीएसए कार्यालय के लेखाकार अशोक कुमार के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन काटने एवं मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

डीएम अविनाशकृष्ण सिंह लगातार विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने जिले में तैनात किए गए सहायक प्रेक्षक, उड़न दस्ता, स्थायी निगरानी समिति और एमसीएमसी टीमें में शामिल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने इन सभी को आयोग की नीतियों के अनुसार निर्धारित जिम्मेदारियों को पूर्ण निष्ठा एवं इमानदारी से निर्वहन करने के आदेश दिए। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि वह बिना किसी भेदभाव के आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे।


उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष एवं आयोग की नीतियों के अनुरूप कराना ही हमारी जिम्मेदारी है। बैठक में एडीएम एएच कर्नी, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, पीडी चंद्रशेखर शुक्ला, डीडीओ मंजू श्रीवास्तव, एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, केरी सिंह, अभिषेक सिंह, ओमवीर सिंह एवं ओसी कलेक्ट्रेट जयप्रकाश सहित टीमों में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed