{"_id":"64842e98ad72511aa906f690","slug":"car-rammed-into-a-trolley-full-of-bricks-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कार ईंटों से भरे ट्रॉला में जा घुसी, दो की मौत और चार गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कार ईंटों से भरे ट्रॉला में जा घुसी, दो की मौत और चार गंभीर घायल
Sat, 10 Jun 2023 01:34 PM IST
चमन शर्मा
राकेश वार्ष्णेय, अमर उजाला, हाथरस
राकेश वार्ष्णेय, अमर उजाला, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:34 PM IST
सार
सिकंदराराऊ से अलीगढ़ की तरफ तीन किलोमीटर आगे गांव हुसैनपुर पर संभवतः चालक को नींद का झोंका आने से सुबह साढ़े चार बजे कार पूरी गति से आगे जा रहे ईंटो से भरे ट्रॉला से जा टकराई। कार की गति इतनी ज्यादा तेज थी कि कार का आगे का पूरा हिस्सा ट्रोला में घुसकर के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार की प्रातः 4:30 एनएच 91 अलीगढ़ रोड पर ग्राम हुसैनपुर के पास दिल्ली से एटा जा रही कार ईटों से भरे ट्रॉला में पीछे से जा घुसी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए तथा इसमें कार सवार चालक समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह पुत्र राजवीर निवासी गांव गदनपुर, एटा दिल्ली में ओला कार चलाता है। शुक्रवार की रात्रि वह अपने रिश्तेदार प्रवीण पुत्र श्याम बाबू निवासी नदरई, कासगंज, अपनी बहन सरोज पुत्री श्याम बाबू, प्रदीप पुत्र श्याम बाबू, करीना पुत्री राजवीर सिंह, रानी पुत्री रामबाबू को बैठाकर शनिवार की रात्रि में एटा के लिए चला।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ से अलीगढ़ की तरफ तीन किलोमीटर आगे गांव हुसैनपुर पर संभवतः चालक को नींद का झोंका आने से सुबह साढ़े चार बजे कार पूरी गति से आगे जा रहे ईंटो से भरे ट्रॉला से जा टकराई। कार की गति इतनी ज्यादा तेज थी कि कार का आगे का पूरा हिस्सा ट्रोला में घुसकर के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे मौके पर कुलदीप सिंह व प्रवीण की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में सरोज, प्रदीप, करीना, रानी घायल हो गए। प्रदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी चारों घायलों को सीएचसी से रेफर कर दिया गया। मौके पर ग्रामीणों ने घायलों को कार से निकाला तथा इलाज के लिए सीएचसी भेजा। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को ट्रोला से बाहर निकाला।