फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Car overturns while attempting to overtake, female driver injured

Hathras News: ओवरटेक के प्रयास में कार पलटी, महिला चालक घायल

Tue, 20 May 2025 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 20 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Car overturns while attempting to overtake, female driver injured
आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित गांव समामई के निकट सोमवार को एक कार आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में पलट गई। हादसे में कार चालक महिला घायल हो गई। घायल का उपचार निजी चिकित्सक से कराया है। सोमवार को एक कार हाथरस से अलीगढ़ की ओर जा रही थी। कार को महिला चला रही थी। गांव समामई के निकट जैसे ही कार पहुंची तो चालक ने आगे चल रहे अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इतने में ही सामने से एक और वाहन आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में महिला घबरा गई। उसने बचने के प्रयास में कार को मोड़ दिया। कार खाली जगह पर जाकर पलट गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने कार में फंसी घायल महिला को बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed