फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   car of the youths running after harsh firing collided with a tree

Hathras: हर्ष फायरिंग करके भाग रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक घायल, एक गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2025 10:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 19 Feb 2025 10:37 PM IST
सार

शादी में हर्ष फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख युवक कार लेकर भागे। कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एक आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
car of the youths running after harsh firing collided with a tree
पेड़ से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के चंदपा क्षेत्र में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख भागे युवकों की कार मुरसान क्षेत्र के गांव दर्शना के निकट पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए बागला अस्पताल भेजा है। वहां से उपचार के बाद गंभीर अवस्था में युवक को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस को अर्टिगा कार में पौनिया बंदूक और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने घायल युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इधर, चंदपा पुलिस ने हर्ष फायरिंग के दौरान ही एक युवक को सात कारतूस सहित पकड़ा है। मथुरा जनपद के थाना राया क्षेत्र के गांव चमीला से पवन कुमार के बेटे भीमसेन की बरात हाथरस के गांव कोटा में आई थी। 
विज्ञापन


शादी का कार्यक्रम चंदपा के दीक्षित फार्म हाउस में था। राया क्षेत्र के गांव बाढ़ौन के रहने वाले विनय, शिवम (22) वर्ष पुत्र पुरुषोत्तम, प्रिंस (16) व प्रिंस का भाई मंजीत (18) वर्ष पुत्र ओमवीर चाराें दोस्त चंदपा क्षेत्र में दीक्षित गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने अर्टिगा कार से आए थे। मंगलवार की देर रात को कुछ युवकों ने शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की। इसे लेकर वहां दो पक्षों में झगड़ा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

झगड़े की सूचना पर चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख फायरिंग कर रहे युवक गाड़ी लेकर भागने लगे। इस दौरान चंदपा पुलिस ने हर्ष फायरिंग कर रहे युवकों में से विनय को मौके से पकड़ लिया। विनय के पास से सात कारतूस बरामद हुए। इधर, पुलिस को देख कार में सवार होकर शिवम, प्रिंस और मंजीत मौके से भागने में सफल हो गए। बताया जा रहा है कि युवक कार को तेज रफ्तार में लेकर अपने गांव की ओर जा रहे थे। 

गांव दर्शना पार करते ही उनकी कार असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर काफी लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंची मुरसान पुलिस ने लहूलुहान हालत में तीनों युवकों को कार से बाहर निकाला। इस दौरान शिवम और मनजीत की मौके पर मौत हो गई थी। 

पुलिस ने घायल अवस्था में उपचार के लिए प्रिंस को बागला जिला अस्पताल भेजा। यहां से गंभीर अवस्था में उसको अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल प्रिंस के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल प्रिंस का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है। 

कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। एक घायल का उपचार कराया जा रहा है। गाड़ी में पौनिया बंदूक मिली है। इस आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। -हिमांशु माथुर, सीओ सादाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed