{"_id":"6acfe8c81d5c1bc8650e083e","slug":"childs-life-saved-with-the-help-of-nico-and-info-hathras-news-c-56-1-hts1004-155713-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नीको व इनफो की मदद से बची बच्ची की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नीको व इनफो की मदद से बची बच्ची की जान
Thu, 15 Oct 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
गांव नगला सिंघी में 10 दिन पहले सोते समय लापता हुई बच्ची की जान डॉग स्क्वायड में शामिल श्वान नीको व इनफो की बदौलत बच पाई थी। जब पुलिस हार मान गई तो डॉग स्क्वायड को बुलाया गया था। बच्ची के कपड़े सुंघाए गए, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में दोनों श्वानों ने खेत से बच्ची को ढूंढ निकाला।
दो अक्तूबर की रात प्रवेंद्र की एक साल की बेटी हर्षिता बुआ के पास चारपाई पर सोई हुई थी। देर रात परिजनों को पता चला कि बच्ची लापता है। अपहरण की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। डाॅग स्क्वायड की मदद से जब बच्ची मिली तो उसके गले पर गहरे जख्म का निशान था। उसे आगरा रेफर किया गया था। ऑपरेशन के बाद बच्ची घर आ चुकी है, लेकिन अभी तक हमलावर का सुराग नहीं मिला है। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि डॉग स्कवायड की तत्परता के कारण बच्ची को बचाया जा सका। इसके लिए टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।