{"_id":"66e630b4b9b2eee0c00c0444","slug":"car-hits-e-rickshaw-five-people-injured-hathras-news-c-259-1-ssn1001-101190-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, पांच लोग घायल
Sun, 15 Sep 2024 06:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:26 AM IST
सार
जयकिशन अपने ई रिक्शा को लेकर लुटसान से सवारी भरकर सासनी आ रहे थे। जैसे ही वह गांव भोजगढ़ी के निकट पहुंचे, तभी कार ने सामने से ई रिक्शा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सासनी-कैलोरा मार्ग पर शनिवार को कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
14 सितंबर की सुबह 45 वर्षीय जयकिशन अपने ई रिक्शा को लेकर लुटसान से सवारी भरकर सासनी आ रहे थे। जैसे ही वह गांव भोजगढ़ी के निकट पहुंचे, तभी कार ने सामने से ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक जयकिशन के अलावा 34 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र रूपकिशोर, 45 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र सौदान सिंह, 29 वर्षीय संजू पुत्र शिशुपाल और 55 वर्षीय भोजराज घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायलों के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से चार घायलों को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन