{"_id":"6ac4e5aa5a13b9f81b085957","slug":"car-collides-with-a-canter-loaded-with-bananas-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ हादसा: केले से भरे कैंटर से टकराई कार, चार लोग घायल, मौके पर लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराराऊ हादसा: केले से भरे कैंटर से टकराई कार, चार लोग घायल, मौके पर लगी भीड़
Tue, 06 Oct 2026 05:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 06 Oct 2026 05:43 PM IST
सार
कैंटर ने कार को ओवरटेक करते समय कट मारा। कैंटर कार से टकराया और डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में जा गिरा। कैंटर में कच्चे केले लदे हुए थे, जो सड़क किनारे बिखर गए। टक्कर से कार भी एक पलटा खाते हुए सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
पलटा हुआ कैंटर ओर पलटी हुई कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिकंदराराऊ में एनएच 34 के एटा रोड स्थित गांव टोली के पास सोमवार की सुबह केले से लदे कैंटर की कार से टक्कर हो गई। दोनों वाहन अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गए। कार सवार दो यात्रियों समेत कैंटर चालक और क्लीनर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह एक कार व कैंटर एटा से अलीगढ़ की तरफ जा रहे थे। दोनों वाहन हाईवे की एक साइड पर बने दो लेन में चल रहे थे। इस दौरान कैंटर ने कार को ओवरटेक करते समय कट मारा। कैंटर कार से टकराया और डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में जा गिरा। कैंटर में कच्चे केले लदे हुए थे, जो सड़क किनारे बिखर गए।
विज्ञापन
टक्कर से कार भी एक पलटा खाते हुए सड़क पर पलट गई। घटना में कैंटर चालक, परिचालक समेत कार सवार दो यात्री प्रबल प्रताप और टीटू पंजाबी निवासी नोएडा मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन