फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Canter rammed into standing truck two traders died

Hathras News: खड़े ट्रक में जा घुसा कैंटर, दो व्यापारियों की मौत, चालक घायल

Tue, 30 May 2023 08:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 30 May 2023 08:50 PM IST
सार

सिकंदराराऊ से एटा की तरफ जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर खड़े ट्रक में कैंटर जा घुसी। हादसे में दो व्यापारियों की मौत हो गई और चालक घायल हो गया।

विज्ञापन
Canter rammed into standing truck two traders died
सिकंदराराऊ में दुर्घटना के बाद मौके पर खड़ी केंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ से कानपुर कैंटर में कपड़े लादकर ले जा रहे दो व्यापारियों की हादसे में मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मंडी समिति के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कपड़ा व्यापारी जुवैद पुत्र जाहिद निवासी फाजिलगंज मैनपुरी और अब्दुल्ला पुत्र मो. शिवली निवासी लारी पार्क पटकापुर कानुपर सोमवार रात अलीगढ़ से कैंटर में  कपड़े लादकर ले जा रहे थे। सिकंदराराऊ से एटा की तरफ जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर खड़े ट्रक में कैंटर जा घुसी। 
विज्ञापन


हादसे में जुवैद, अब्दुल्ला और कैंटर चालक दुष्यंत निवासी बदायूं घायल हो गए। घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां जुवैद और अब्दुल्ला की मौत हो गई। जुवैद के भाई फुरखान ने कैंटर चालक खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed