{"_id":"63af0bf7406fae415d687ca6","slug":"canter-collided-with-magic-car-three-injured-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कैंटर ने मैजिक गाड़ी में मारी टक्कर, पास खड़े तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कैंटर ने मैजिक गाड़ी में मारी टक्कर, पास खड़े तीन घायल
Fri, 30 Dec 2022 09:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 30 Dec 2022 09:34 PM IST
सार
हाथरस के मथुरा रोड स्थित डाकखाना वाली गली के पास खड़ी मैजिक गाड़ी में कैंटर ने टक्कर मारी। मैजिक पलट गई। उसके पास खड़े तीन युवक घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट
- फोटो : डेमो
विस्तार
हाथरस के मथुरा रोड स्थित डाकखाना वाली गली के पास खड़ी मैजिक गाड़ी में कैंटर ने टक्कर मार दी। वहां खड़े तीन युवक घायल हो गए। घायलों को लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां एक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शहर के डाकखाना वाली गली के पास गांधी नगर मुरसान गेट निवासी मुकेश कुमार पुत्र रमेशचंद्र की ऑटो पार्ट्स की दुकान है। शुक्रवार की दोपहर को मुकेश और अंकित अरोड़ा निवासी रामनगर कॉलोनी दुकान के सामने खड़े हुए थे। पास में ही एक मैजिक भी खड़ा था। इस बीच वहां आए तेज रफ्तार कैंटर ने मैजिक को टक्कर मार दी, जिससे मैजिक पलट गया।
विज्ञापन
मैजिक की चपेट में आने से मुकेश, अंकित अरोड़ा सहित तीन लोग घायल को गए। इन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर घायलों के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां से मुकेश को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन