फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cannot force you to buy books from a particular shop

Hathras News: निश्चित दुकान से किताबें खरीदने के लिए नहीं कर सकते बाध्य

Fri, 04 Apr 2025 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 04 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Cannot force you to buy books from a particular shop
अमर उजाला की खबर के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने बृहस्पतिवार को सीबीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्याें के साथ बैठक की। उन्होंने प्रधानाचार्याें से कहा कि अभिभावकों को निर्धारित दुकान से किताबें खरीदने के लिए बाध्य न करें।
विज्ञापन

निजी विद्यालयों की मनमानी को उजागर करते हुए अमर उजाला ने अभिभावकों की जेब पर भारी पड़ रही स्कूलों की मनमानी, शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। डीआईओएस संतप्रकाश ने इसका संज्ञान लेते हुए कार्यालय में जिले के सभी सीबीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्याें के साथ बैठक की। उन्होंने प्रधानाचार्याें को शासनादेश के अनुसार ही फीस में वृद्धि करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निजी प्रकाशकों की पुस्तकों के चयन में अत्यधिक सावधानी बरती जानी चाहिए। विद्यालय अपनी वेबसाइट पर प्रबंधक व प्रधानाचार्य द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित लिखित घोषणा के साथ निर्धारित पुस्तकों की एक सूची डालेंगे। बैठक में बीईओ मुख्यालय आलोक श्रीवास्तव, सीबीएसई के जिला समन्वयक डॉ. जगदीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed