फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Candidates got BA LLB question paper in English

RMPSU: अंग्रेजी में मिला परीक्षार्थियों को बीए एलएलबी का प्रश्न पत्र, परीक्षा निरस्त, 18 जून को होगा पेपर

Tue, 03 Jun 2025 03:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 03:46 PM IST
सार

प्रश्न पत्र हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषा में होना चाहिए था, इसलिए विश्वविद्यालय ने परीक्षा को निरस्त किया है। अब यह पेपर 18 जून को होगा।

विज्ञापन
Candidates got BA LLB question paper in English
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में 3 जून सुबह की पाली में गड़बड़ी सामने आई। हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज में स्थित परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध कराया गया। नियम के अनुसार प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होना चाहिए था। अब पेपर 18 जून को होगा।

विज्ञापन


परीक्षार्थियों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई। कॉलेज प्रशासन ने इसके बारे में यूनिवर्सिटी से जानकारी की। गड़बड़ी का पता चलने पर यूनिवर्सिटी ने परीक्षा को निरस्त कर दिया। सभी परीक्षार्थियों से पेपर वापस ले लिए गए। बागला डिग्री कॉलेज व आरपीएम डिग्री कॉलेज को मिलाकर कुल 126 परीक्षार्थी को यह परीक्षा देनी थी। इस परीक्षा के लिए अब नई तिथि की घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन


बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य महावीर सिंह छोंकर का कहना है कि प्रश्न पत्र हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषा में होना चाहिए था, इसलिए विश्वविद्यालय ने परीक्षा को निरस्त किया है। जल्द ही नई तिथि की घोषणा की जाएगी।  विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने कहा कि 18 जून को परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed