फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Candidates camped in the night shelter, officers arrived

Hathras News: रैन बसरे में परीक्षार्थियों ने जमाया डेरा, पहुंचे अफसर

Sun, 21 Dec 2025 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 21 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Candidates camped in the night shelter, officers arrived
बीएडी की परीक्षा देने दूर दराज से आए छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों ने रैन बसेरे में डेरा डाल लिया है। संख्या अधिक होने पर रैन बसेरा की देखरेख कर रहे नगर पालिका कर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दी। एसडीएम ने इन्हें रहने की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए दो दिन का समय दिया है।
विज्ञापन




राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ बीएड की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं करा रहा है। 29 दिसंबर तक परीक्षाएं होनी हैं। काउंसिलिंग में बिहार व पूर्वांचल के छात्र-छात्राओं ने भी यहां प्रवेश लिया है। परीक्षाएं शुरू होने के बाद से जिन परीक्षार्थियों का सेंटर शहर में पड़ा है, उन्होंने लेबर कॉलोनी स्थित रैन बसेरे को अपना ठिकाना बना लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को लगभग 80 छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक यहां थे। इनमें से कई लोग पहली परीक्षा से ही रह रहे हैं। शनिवार को भीड़ बढ़ने पर नगर पालिका कर्मियों ने ईओ रोहित सिंह को सूचना दी। एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह को भी खबर की गई। तब तक नगर पालिका कर्मियों ने सभी को बाहर निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, छात्रों के समर्थन में स्थानीय सभासद व अन्य लोग भी पहुंच गए। इन्होंने भी अधिकारियों से बात की। एसडीएम सदर व ईओ मौके पर पहुंचे और परीक्षार्थियों को समझाया कि यह जगह निराश्रितों के लिए है। परीक्षार्थियों ने सोमवार के पेपर का हवाला दिया। एसडीएम ने परीक्षार्थियों को सोमवार तक का समय दिया है। इसके बाद इन्हें ठहरने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। ईओ ने बताया कि तीन दिन से अधिक समय तक किसी को रोका नहीं जा सकता है। सुरक्षा कारणों से भी परीक्षार्थियों का ऐसे रुकना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed