फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   cancel order to enroll girls student in junior school

छात्राओं का नामांकन जूनियर स्कूलों में कराने का आदेश निरस्त करें

Thu, 03 Sep 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
cancel order to enroll girls student in junior school
कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देते शिक्षक। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की शिक्षिकाओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट पर डीएम के स्टेनो को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में शिक्षिकाओं ने कहा है कि भारत सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत समग्र शिक्षा अभियान उप्र द्वारा जिले में संचालित छह कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। सभी उच्चाधिकारियों के निर्देश का पालन करते हुए शिक्षा से वंचित छात्राओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रहे हैं, लेकिन उनका नवीनीकरण नहीं किया जा रहा।

ऐसी स्थिति में हम सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। हम सभी लोग वर्ष 2005 से अब तक निरंतर सेवाएं देते हुए अपना व अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, लेकिन अब ऐसी स्थिति में हम सभी कर्मी की आयु सीमा निकल जाने के कारण किसी भी अन्य सेवा में नहीं जा सकते हैं। योग्यता होते हुए भी बेरोजागरी का दंश झेलने को मजबूर हैं। हम सभी ने कोविड 19 में भी बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दी है, लेकिन अब राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को छात्राओं का नामांकन जूनियर विद्यालयों में कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देश को निरस्त करने की मांग ज्ञापन में की गई है। बताया गया कि भारत सरकार की नवीन शिक्षा नीति में भी मुख्य गौण विषय का कोई उल्लेख नहीं है। सभी विषयों को समान महत्व दिया गया है। मांग की गई 14 जुलाई 2020 के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ न्याय किया जाए। इस मौके पर तूलिका सक्सेना सहित काफी शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed