फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   By January, there will be two final voters list

दो जनवरी तक आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

Sat, 10 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 10 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
By January, there will be two final voters list
मतदाता
विधानसभा चुनाव की आहट के बीच जिला प्रशासन मतदाता सूची को अंतिम रूप देने में जुट गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने दो जनवरी तक हर सूरत में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


यही वजह है कि जिले की चारों तहसीलों में इन-दिनों वोटर लिस्ट की ऑनलाइन फीडिंग का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। 15 दिसंबर तक सभी बीएलओ और सुपरवाइजर को यह काम पूरा कराना है, जिसके बाद वोटर लिस्ट की हार्ड कॉपी की छपाई कराई जाएगी और तय तिथि तक उसे जनसाधारण के अवलोकनार्थ जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए पिछले छह महीने के भीतर जिले में कम से कम चार बार विशेष अभियान चलाया जा चुका है। नवंबर महीने में भी आयोग ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के लिए अभियान चलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने, हटवाने और त्रुटियां दूर कराने के लिए दो बार विशेष अभियान चलाया गया। 15 नवंबर तक यह अभियान चलाया गया। हालांकि यह अभियान नोटबंदी के शोर-शराबे की भेंट चढ़ गया।

माना जा रहा था कि आयोग नोटबंदी के चलते वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने, हटवाने या एक से दूसरे मतदान केंद्र पर शिफ्ट कराने से चूके मतदाताओं को सुधार का एक और मौका देगा, लेकिन आयोग ने ऐसा नहीं किया, जिससे साफ है कि अब आयोग जल्द ही विधानसभा चुनाव कराने के मूड में दिख रहा है।

अब आयोग ने सभी जिलों के डीएम को आदेश दिए हैं कि वह दो जनवरी तक अंतिम मतदाता सूची जारी करने की व्यवस्था कराएं। यही वजह है कि प्रशासन ने वोटर लिस्ट की ऑनलाइन फीडिंग का काम तेज करा दिया है।

अब तक करीब 80 फीसदी फॉर्मों की फीडिंग का काम पूरा होने का दावा किया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि दो जनवरी तक हर सूरत में वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।


वोटर लिस्ट की ऑनलाइन फीडिंग का ज्यादातर काम हो चुका है। बाकी काम भी पूरी गति से चल रहा है। तय वक्त पर अंतिम सूची प्रकाशित कराने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।
- अली हसन कर्नी, अपर जिलाधिकारी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed