व्यापारी से 38 हजार और मोबाइल फोन लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। जिले में लूट की घटनाएं रुक नहीं रही। बेखौफ बदमाशों ने कस्बा में सहपऊ रोड पर एक व्यापारी से आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर 38 हजार की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। देर रात पीड़ित ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर इस घटना की जानकारी दी। पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर रही थी और इस संबंध में खबर लिखने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव दोहई निवासी पुष्पेंद्र पुत्र पातीराम सोमवार की दोपहर को मुरसान रोड से एक गल्ला कारोबारी के यहां से 38 हजार रुपये की उगाही करके अपनी बाइक पर सादाबाद की तरफ आ रहा था। बताते हैं कि तभी रास्ते में सहपऊ रोड पर खचेरमल आईटीआई कॉलेज के निकट पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर आए आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसकी बाइक को रुकवा लिया और मारपीट कर उससे नकदी और मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेने के बाद बदमाश फरार हो गए।
पीड़ित व्यापारी ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। एसएसआई एमएस भाटी का कहना है कि घटना के संबंध में छानबीन कराई जा रही है। घटना दिन की है और पीड़ित शिकायत लेकर रात में आए हैं। पिछले 36 घंटे के भीतर जिले में व्यापारी के साथ लूट की यह तीसरी वारदात है।