संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
खाद्य विभाग द्वारा खाद्य लाइसेंस और नवीनीकरण के लिए एक शिविर घंटाघर स्थित अपना वालों की धर्मशाला में लगाया गया। वहां व्यापारियों ने एक तरफ तो रजिस्ट्रेशन कराए, वहीं खाद्य विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन द्वारा घंटाघर स्थित अपना वाली धर्मशाला में एक शिविर लगाया गया। इसमें खाद्य विभाग द्वारा व्यापारियों के लाइसेंस पंजीकरण के साथ-साथ इनका नवीनीकरण भी किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री राजीव वार्ष्णेय, नगर महामंत्री अनिल वार्ष्णेय, प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष अनुभव अग्रवाल, युवा अध्यक्ष अरुण माहेश्वरी, युवा व्यापारी नेता कन्हैया वार्ष्णेय, बाल प्रकाश वार्ष्णेय, कृष्णा शर्मा, वैभव वार्ष्णेय, लव वार्ष्णेय, सचिन शर्मा, गुलशन उपाध्याय, राजेश बंसल, कमल सोनी, शिवम बंसल, शुभम एलानी, राजू कश्यप, सुनील अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, चिराग वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय आदि थे। वहीं व्यापारियों ने वहां खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी की और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बर्खास्तगी की मांग की।