फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Businessman arrested for buying stolen goods

Hathras News: चोरी का माल खरीदने के आरोप में कारोबारी हिरासत में

Sat, 03 Oct 2026 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 03 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Businessman arrested for buying stolen goods
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
सिकंदराराऊ (हाथरस)। कस्बा के तिराहा बाजार में शुक्रवार की शाम को एक सराफा कारोबारी की दुकान पर आगरा की एसओजी टीम ने दबिश दी। कारोबारी पर चोरी का माल खरीदने का शक है। टीम ने कारोबारी को हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई। पूछताछ के बाद टीम आरोपी को अपने साथ आगरा ले गई।
विज्ञापन

एसओजी के इंस्पेक्टर रजत शर्मा ने बताया कि करीब 35 दिन पूर्व आगरा में एक महिला के लाखों रुपये कीमत के सोने के गहने चोरी हो गए थे।आरोपी ने यह गहने सिकंदराराऊ के एक सराफा कारोबारी को बेच दिए। घटना के बाद पीड़िता महिला ने आगरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच आगरा एसओजी को दी गई।
विज्ञापन

एसओजी निरीक्षक के मुताबिक पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सर्विलांस से आरोपी की लोकेशन सिकंदराराऊ में मिली। टीम ने आरोपी की निशानदेही पर कस्बा के तिराहा बाजार स्थित एक दुकान पर दबिश देकर कारोबारी को हिरासत में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed