{"_id":"6ac01434e4a17f7f810c2ab5","slug":"businessman-arrested-for-buying-stolen-goods-hathras-news-c-63-1-sali1025-105863-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चोरी का माल खरीदने के आरोप में कारोबारी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चोरी का माल खरीदने के आरोप में कारोबारी हिरासत में
Sat, 03 Oct 2026 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
सिकंदराराऊ (हाथरस)। कस्बा के तिराहा बाजार में शुक्रवार की शाम को एक सराफा कारोबारी की दुकान पर आगरा की एसओजी टीम ने दबिश दी। कारोबारी पर चोरी का माल खरीदने का शक है। टीम ने कारोबारी को हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई। पूछताछ के बाद टीम आरोपी को अपने साथ आगरा ले गई।
एसओजी के इंस्पेक्टर रजत शर्मा ने बताया कि करीब 35 दिन पूर्व आगरा में एक महिला के लाखों रुपये कीमत के सोने के गहने चोरी हो गए थे।आरोपी ने यह गहने सिकंदराराऊ के एक सराफा कारोबारी को बेच दिए। घटना के बाद पीड़िता महिला ने आगरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच आगरा एसओजी को दी गई।
एसओजी निरीक्षक के मुताबिक पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सर्विलांस से आरोपी की लोकेशन सिकंदराराऊ में मिली। टीम ने आरोपी की निशानदेही पर कस्बा के तिराहा बाजार स्थित एक दुकान पर दबिश देकर कारोबारी को हिरासत में ले लिया। संवाद