फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Buses increased on shorter routes for Bhai Dooj

Hathras: भाई दूज के लिए छोटे मार्गों पर बढ़ाईं जाएंगी बसें, यात्रियों को भी मिलेगी सहूलियत

Sat, 02 Nov 2024 02:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 02 Nov 2024 02:49 PM IST
सार

आगरा-अलीगढ़ के साथ मथुरा-बरेली मार्ग पर भी बसों की संख्या में इजाफा किया गया है। मथुरा-बरेली मार्ग पर चार बसें बढ़ाई गई हैं। इसके अलावा आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर आठ बसें बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
Buses increased on shorter routes for Bhai Dooj
रोडवेज बस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाई दूज के त्योहार को भुनाने के लिए रोडवेज के हाथरस डिपो ने तैयारी कर ली है। इस मौके पर पूरी क्षमता के साथ बसों का संचालन करने की रणनीति बनाई गई है। छोटे मार्गों पर भी बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। दिवाली के बाद काम पर लौटने वालों को भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि भाई दूज पर बहनें भाइयों को तिलक करने उनके घर जाती हैं तो भाई भी तिलक करवाने बहनों के घर आते हैं। इस कारण रोडवेज बसों और अन्य वाहनों में भीड़ बढ़ जाती है। रोडवेज को भीड़ को सही-सलामत गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पहले से ही व्यवस्थाएं करनी पड़ती हैं। हाथरस डिपो के पास कुल 66 बसें हैं। अधिकारियों ने त्योहार के मौके पर इन सभी बसों को ऑन रूट रखने का आदेश दिया है। सभी चालक-परिचालकों को भी हर सूरत में ड्यूटी पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


बस स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह ने बताया कि आगरा-अलीगढ़ के साथ मथुरा-बरेली मार्ग पर भी बसों की संख्या में इजाफा किया गया है। मथुरा-बरेली मार्ग पर चार बसें बढ़ाई गई हैं। इसके अलावा आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर आठ बसें बढ़ाई जाएंगी। पूरी कोशिश रहेगी कि किसी भी मार्ग पर यात्रियों को बसों की कमी का सामना न करना पड़े। पूरी क्षमता के साथ बसों का संचालन किया जाएगा। जहां जरूरत होगी, वहां बसों के दोहरे चक्कर भी लगवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed