{"_id":"6a1b1a5600b839fee3035d5f","slug":"bus-returning-from-badrinath-narrowly-escapes-overturning-into-a-ditch-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बद्रीनाथ से लौट रहे 17 श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक हुए फेल, खाई में पलटने से बची, हल्की चोट आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बद्रीनाथ से लौट रहे 17 श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक हुए फेल, खाई में पलटने से बची, हल्की चोट आईं
Sat, 30 May 2026 10:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 30 May 2026 10:42 PM IST
सार
बद्रीनाथ से लौटते समय जोशीमठ से 10 किलोमीटर आगे निकलते ही अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित होते ही बस में खलबली मच गई। बस चालक ने समझदारी दिखाते हुए खड़ी एक बस अपनी बस टकरा दी, जिससे खाई में पलटने से बच गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस शहर के 17 श्रद्धालु 23 मई को एक ट्रेवलर बस से बद्रीनाथ धाम गए। वहां से लौटते समय जोशीमठ के निकट अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सड़क के किनारे खड़ी दूसरी बस से अपनी बस टकरा दी, जिससे उनकी बस खाई में पलटने से बच गई। इससे श्रद्धालुओं को हल्की चोट आईं, सभी सुरक्षित घर लौट आए हैं।
विज्ञापन
घटना 27 मई बुधवार की है। शहर की चूड़ी वाली गली निवासी श्याम बल्लभ ने बताया कि वे परिवार व अन्य लोगों के साथ श्रीबद्रीनाथ धाम में दर्शन करने गए थे। बस में कुल 17 लोग थे। बद्रीनाथ से लौटते समय जोशीमठ से 10 किलोमीटर आगे निकलते ही अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित होते ही बस में खलबली मच गई। बस खाई की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन चालक ने समझदारी दिखाते हुए अपनी बस को सड़क के किनारे खड़ी दूसरी बस से टकरा दिया। इससे बस खाई में पलटने से बच गई।
विज्ञापन
इस हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई थी। हादसे में श्याम के अलावा उनकी पत्नी को चोट आई। इनके अलावा रामजी द्वारा निवासी अमित मिश्रा व उनकी पत्नी पूजा मिश्रा, ज्ञान चौधरी व उनकी पत्नी तृप्ती वार्ष्णेय, योगेश कुमार निवासी विष्णु पुरी व उनकी बेटी, विनीत मित्तल व उनकी पत्नी नेहा और बॉबी को चोट आई। हादसे के बाद एक रात वे पीपल कोठी स्थित सरकारी अस्पताल में रुके थे, बृहस्पतिवार को चलकर शुक्रवार को घर आए।
विज्ञापन